फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। आयुबपुर गांव के समीप रविवार की रात बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान भतीजे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अमिलिया बिसुई गांव निवासी अखिलेश सिंह (35) पुत्र राम नेवल सिंह रविवार की रात करीब 10 बजे अपने भाई को उघड़पुर के पास से लाने के लिए भतीजे अनिकेत सिंह (19) पुत्र रवींद्र सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे। दोनों आयुबपुर के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



दुर्घटना में अखिलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन अनिकेत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात अनिकेत की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed