फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आबादी में पहुंचे हिरन को कुतों ने नोचा

आबादी में पहुंचे हिरन को कुतों ने नोचा

Sat, 07 Apr 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
आबादी में पहुंचे हिरन को कुतों ने नोचा
हरख (बाराबंकी)। वन रक्षकों की ओर से संरक्षण को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते जंगल से भटका चीतल प्रजाति का एक हिरन शुक्रवार को रेंगउवा गांव के पास आबादी के बीच पहुंच गया। जहां कुत्तों ने हिरन को दौड़ाते हुए नोचना शुरू कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए हिरन भागते हुए सीएचसी परिसर में घुस गया। हिरन को देख कर्मचारियों ने कुत्तों को भगाते हुए वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायल हिरन को पकड़ कर पशु चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के रेंगउवा गांव के पास शुक्रवार को तालाब के किनारे पहुंचे एक हिरन को कुत्तों ने दौड़ा लिया। हिरन को नोचते देख ग्रामीण परवेश यादव, जसवंत, विनोद, राजेश वर्मा आदि उसे बचाने के लिए दौड़े, तब तक हिरन भागकर सीएचसी जाटा बरौली परिसर में घुस गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने कुत्तों को भगाते हुए हिरन को परिसर में बंद कर लिया। परिसर के अंदर ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप मौर्य ने इसकी सूचना क्षेत्रीय रेंजर को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन रक्षक हरिनाम यादव, रामसेवक, एसएन सैनी व वन दरोगा विद्या प्रसाद वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से जाल लगाकर हिरन को पकड़ लिया। डॉ. कुलदीप मौर्य ने बताया कि हिरन का एक सींग टूटा था। मुंह व पैर में घाव और शरीर के पिछले हिस्से को कुत्तों ने नोंच डाला। हिरन का प्राथमिक उपचार सीएचसी में करने के बाद उसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन



डल्लू खेड़ा जंगल से आया था हिरन
रेंजर विक्रम सिंह सचान ने बताया कि जाटा बरौली से डेढ़ किमी. दूर गोमती नदी के किनारे डल्लू खेड़ा जंगल है। गोमती में पानी कम होने के कारण हिरन आबादी की ओर आ गया था। चीतल प्रजाति का नर हिरन है, जिसकी उम्र करीब डेढ़ साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरन घायल अवस्था में मिला है। पशु चिकित्सालय बाराबंकी में इलाज कराकर उसे सफदरगंज स्थित विभाग की नर्सरी पर रखकर उसकी देखभाल की जाएगी। घाव ठीक होने के बाद उसे डल्लू खेड़ा जंगल में ही छोड़ दिया जाएगा।
- जावेद अख्तर, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed