फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गाजीपुर की सौम्या ने कानपुर की नेहा को पटखनी दी

गाजीपुर की सौम्या ने कानपुर की नेहा को पटखनी दी

Mon, 01 Jan 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर की सौम्या ने कानपुर की नेहा को पटखनी दी
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसरायं कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में रविवार को कई पहलवानों ने दमखम दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। दंगल के अंतिम दिन सबसे रोचक मुकाबला नेहा कानपुर व सौम्या गाजीपुर के मध्य हुआ, जिसमें सौम्या गाजीपुर ने नेहा कानपुर को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं, नेपाल, बनारस तथा क्षेत्रीय पहलवानों ने धोबी पाट, कालजंग, बाकूड़ी, कैंची, लंगड़ी आदि दांवों का बेहतर प्रदर्शन दिखाया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दंगल की शुरुआत में पहली कुश्ती भीम पहलवान मध्यप्रदेश व राजकुमार पहलवान कोटवाधाम के मध्य हुई, जिसमें राजकुमार ने बाकुड़ी दांव लगाकर मध्य प्रदेश के भीम पहलवान को चित कर दिया। इसी प्रकार नायक दास बाबा मध्यप्रदेश और हेमंत थापा नेपाल के मध्य हुई दंगल प्रतियोगिता में नायक दास बाबा विजयी हुए। इसी तरह संदीप पहलवान कोटवाधाम व शैतान झांसी के मध्य कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमे लंगड़ी दांव लगाकर संदीप पहलवान ने जीत दर्ज की। इस मौके पर महंत शैलेंद्र बख्सदास, खुटपुट बाबा, विनोद यादव, इरफान खां, तजन पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed