फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छप्पर में लगी आग से दंपती झुलसे

छप्पर में लगी आग से दंपती झुलसे

Sun, 31 Dec 2017 02:24 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग से दंपती झुलसे
demo pic - फोटो : amar ujala
हालत गंभीर, जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
विज्ञापन

दूबेपुर/ धम्मौर (सुल्तानपुर)। दिखौली गांव में शुक्रवार की देर रात दीपक की आग से छप्पर के मकान में आग पकड़ ली। आग को बुझाने के प्रयास में दंपती झुलस गए। किसी तरह से ग्रामीणों ने दंपती को बचाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

धम्मौर थाना क्षेत्र के दिखौली गांव निवासी जवाहर लाल शुक्रवार को अपने छप्पर के मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। रात में जवाहर लाल की पत्नी कमला ने घर में दीपक जलाया था। देर रात अचानक दीपक जमीन पर गिर पड़ा। देखते ही देखते आग छप्पर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इस बीच जवाहर की नींद खुल गई और वह शोर मचाते हुए आग बुझाने लगा। आग बुझाने के प्रयास में जवाहर भी चपेट में आ गया। पति को बचाने में पत्नी कमला देवी भी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से दंपती को आग से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां दंपती की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो आग से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed