{"_id":"5a2837cd4f1c1bbd208b51ff","slug":"171512585165-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में हीलाहवाली पर दो ईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में हीलाहवाली पर दो ईओ को नोटिस
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो अपलोडेशन में सुस्ती पर मिशन निदेशक एसबीएम ने मांगा जवाब
सीतापुर। शौचालय निर्माण में हीलाहवाली पर शासन से महोली व लहरपुर के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मिशन निदेशक एसबीएम ने वेबसाइट पर महोली व लहरपुर में शौचालय निर्माण की सुस्त प्रगति देख नाराजगी जताई और दोनों अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सरकार की ओर से नगरों व गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं। लेकिन अफसर इस मुहिम में रुचि नही दिखा रहे हैं। लिहाजा, सरकार की मंशा के मुताबिक काम नही हो पा रहा है। दरअसल, नगरों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए सरकार शौचालय निर्माण को धनराशि मुहैया कराती है।
शौचालय निर्माण के बाद फोटो व डिटेल विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने का जिम्मा संबंधित अधिशासी अधिकारी का होता है। फोटो अपलोडेशन से शासन कार्य प्रगति की जानकारी लेता रहता है। नगर पालिका लहरपुर और नगर पंचायत महोली में शौचालय निर्माण का काम बेहद सुस्त है।
विज्ञापन
शासन ने वेबसाइट पर फोटो अपलोड न देख इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मिशन निदेशक एसबीएम की ओर से महोली व लहरपुर के अधिशासी अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मिशन निदेशक एसबीएम ने दोनों अधिशासी अधिकारियों से फोटो अपलोडेशन में हीलाहवाली करने पर स्पष्टीकरण भी तलब किया है।