{"_id":"5a107cb64f1c1bf3538be2d0","slug":"171511029942-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा ट्रक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा ट्रक, चार घायल
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित आयूपुर चौराहे के पास शनिवार की देर शाम दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खपरैल के मकान में घुस गया। दुर्घटना में मकान में मौजूद दो बच्चों समेत चार लोग मलबे में दब गए।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के आयूपुर चौराहे के समीप अमरनाथ जायसवाल का मकान है।
अमरनाथ की बेटी की शादी 28 नवंबर को तय है और घर में रिश्तेदार भी पहुंचे हुए हैं। शनिवार की देर शाम दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर अमरनाथ के खपरैल के मकान में घुस गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर आयूष (12), आर्या (14) पुत्रगण अशोक निवासी महरूआ और राधेश्याम (63) व पत्नी अनीता (55) निवासी मोतिगरपुर को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चारों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है।