{"_id":"5a0f23bd4f1c1bce408b7654","slug":"171510941629-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लेखपालों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृति -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लेखपालों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृति -
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन के निर्देश पर सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने को सरकारी कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए जिला स्तर पर गठित कमेटी ने स्क्रीनिंग में चार लेखपालों का नाम चयनित किया है। इन सभी को अनिवार्य सेवानिवृत्त देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जनपद में भूलेख अधिष्ठान से संबंधित पचास साल से अधिक की उम्र पूरी करने वाले 204 कर्मचारियों की सूची कमेटी को उपलब्ध कराई गई थी। इनकी स्क्रीनिंग 25 अक्तूबर को की गयी। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग में कर्मचारियों के सेवा संबंधी अभिलेखों तथा शारीरिक दक्षता एवं कार्य संबंधी ज्ञान पर समिति ने गहन परीक्षण किया है। इसके बाद चार लेखपालों सदर के अशोक कुमार, महसी के विनोद श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद सिंह व पयागपुर के शाहिद अली को अनिवार्य सेवानिवृत्त देने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर, महसी व पयागपुर को निर्देश दिया है कि कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त देने के संबंध में अपने स्तर से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें और इसकी पूरी जानकारी भी दें।