{"_id":"5a0dd9cb4f1c1b60678bba85","slug":"171510857163-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धसैनिक बलों की निगरानी में होगा नवाबगंज का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धसैनिक बलों की निगरानी में होगा नवाबगंज का चुनाव
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नवाबगंज नगर पालिका में सपा से देवरानी तो भाजपा से जेठानी के आमने-सामने प्रत्याशी होने तथा भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा अपना प्रत्याशी उतारने पर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। यहां चुनाव को लेकर प्रशासन किसी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है। ऐसे में प्रशासन ने नवाबगंज के सभी बूथों पर अर्धसैनिक बलों की बंदूक की दम पर निष्पक्ष चुनाव कराने का खाका तैयार किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि नवाबगंज के सभी बूथों तथा अन्य नगर निकायों के अति संवेदनशील बूथों पर एसएसबी तथा सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। इतना ही नहीं ऐसे सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी के साथ वेबकॉस्टिंग की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा मतदान के दिन जनपद की सीमाएं सील रहेंगी। सकुशल व निष्पक्ष चुनाव कराने के जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।
चुनाव में खलल डालने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने गुरुवार को आयुक्त सभागार में निकाय निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। आयुक्त ने डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्वाचन कार्य में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। फर्जी मतदाताओं के पकड़े जाने पर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। मतदान केंद्र के अंदर पानी की बोतल, पेन, स्याही, कोई भी तरल पदार्थ या ज्वलनशील पदार्थ लेकर जाने की कतई अनुमति नहीं होगी। संवेदनशील मतदान केंद्रोें पर अनिवार्य रूप से वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। अराजकता होने पर सीधे एजेंटों के खिलाफ कार्यवाही होगी। आयुक्त ने सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों के आसपास से ईंट-पत्थर, गुम्मे हर हाल में हटवा दें। इसके अलावा समस्त मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा बाउंड्रीवाल की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे, सभी मतदाता अपना वोट जरूर डालने जाएं।
200 मीटर परिधि में वाहनों के प्रवेश पर रोक
डीआईजी अनिल कुमार राय ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदान केंद्रों से दो सौ मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं जाएगा तथा बूथों पर मजिस्ट्रेटों व अभिकर्ताओं के अलावा कोई भी व्यक्ति कतई प्रवेश नहीं करेगा।