फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   170 Industries are indentified for Ground Breaking Ceremony.

GBC: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 170 उद्योग चिह्नित, 16113 करोड़ रुपये का होगा निवेश

Sun, 21 May 2023 03:07 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 May 2023 03:07 PM IST
सार

लखनऊ सहित कई जिलों में निवेश के लिए 170 उद्योगों को चिह्नित किया गया है। इसके तहत छह जिलों लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर व रायबरेली में करीब 16113 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
 

विज्ञापन
170 Industries are indentified for Ground Breaking Ceremony.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ समेत मंडल के विभिन्न जिलों में इन्वेस्टर्स समिटि के दौरान हुए अनुबंधों को जमीन पर उतारने की कवायद को मूर्त रूप देने की तैयारी तेज हो गई है। लखनऊ में पहले चरण की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए विभिन्न सेक्टर के 170 उद्योग स्थापना के लिए चिह्नित हुए हैं। वहीं सीतापुर में 40 व उन्नाव में 11 उद्योगों को स्थापना को फिलहाल चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


इनके लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य अड़चनें दूर करने के निर्देश मंडलायुक्त रौशन जैकब ने विभिन्न विभागों को दिए हैं।

ये भी पढ़ें - चित्रकूट सीएचसी: 5 लाख महीने पाने वाला डॉक्टर करेगा इलाज,100 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


नए उद्योगों की स्थापना के संबंध में चल रही कार्रवाई को जानने के लिए मंडलायुक्त ने शनिवार को विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ जूम मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी छह जिलों लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर व रायबरेली से उनके यहां इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू और उनमें से उद्योग लगाने को तैयार लोगों की अब तक की स्थिति के बारे में पूछा।

उद्योग विभाग के अफसरों का कहना है कि लखनऊ में लगभग 214 निवेशकों से संपर्क किया जा चुका है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए इसमें जो 170 प्रोजेक्ट तैयार हुए हैं, उनका निवेश लगभग 16113 करोड़ रुपये का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed