{"_id":"64d530e84a5cf366270703d4","slug":"17-roads-will-be-built-in-ganjar-with-12-crores-na-news-c-102-1-stp1002-1305-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 12 करोड़ से गांजर में बनेंगी 17 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 12 करोड़ से गांजर में बनेंगी 17 सड़कें
Fri, 11 Aug 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सेवता विधानसभा के बाशिंदों को 12 करोड़ की लागत वाली 17 सड़कों की सौगात जल्द मिलेगी। यह सभी सड़के पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बनाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग से बनने वाली इन सड़कों की स्वीकृति देकर शासन ने बजट जारी कर दिया है।
इन सड़कों के निर्माण से गांजर क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होगी। विधायक ज्ञान तिवारी ने क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क निर्माण को लेकर सरकार को पत्र लिखा था। स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि सेवता विधानसभा के विकास में इन सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान होगा।