फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 President medals to UP Police.

UP: 17 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, माफिया अतीक के बेटे को ढेर करने वाली एसटीएफ टीम को भी सम्मान

Wed, 14 Aug 2024 07:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Aug 2024 07:08 PM IST
सार

माफिया अतीक के बेटे असद, शूटर गुलाम, अपराधी मेहरबान को ढेर करने वाली एसटीएफ टीम को भी राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार दिया गया है। चार पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा, 70 को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया गया है।

विज्ञापन
17 President medals to UP Police.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गयी है। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा में असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर बनवारी लाल को भी वीरता पदक प्रदान किया गया है। वहीं 4 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए और 70 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया गया है।

विज्ञापन


होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के तीन कर्मियों को विशिष्ट सेवा और 11 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया है। फायर सर्विस के भी 3 कर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक मिला है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को 13 अप्रैल 2023 को झांसी में हुए एनकाउंटर में ढेर करने वाली एसटीएफ टीम के छह सदस्यों को राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया है। इनमें टीम का नेतृत्व करने वाले डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार, विमल कुमार सिंह, निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार और सुशील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बुलंदशहर के वीआरएफ फूड्स लिमिटेड के कैशियर से नोएडा में 65 लाख रुपये लूटने वाले एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मेहरबान उर्फ कल्लू को 17 जुलाई 2019 को गाजियाबाद में हुए एनकाउंटर में ढेर करने वाली एसटीएफ टीम के चार सदस्यों निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह चौहान, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार और हरिओम को राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed