{"_id":"5d585ee18ebc3e89e2737657","slug":"17-new-courses-start-in-9-colleges-lucknow-news-lko4767217190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कॉलेजों में 17 नए कोर्सेज को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कॉलेजों में 17 नए कोर्सेज को मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ कॉलेजों में 17 नए कोर्सेज को मंजूरी
लविवि में 20 अगस्त को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में रखे जाएंगे विभिन्न प्रस्ताव
लखनऊ विश्वविद्यालय में 20 अगस्त को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में 9 कॉलेजों में 17 नए पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी मिलेगी। कार्य परिषद की बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों में एक साल की मान्यता विस्तारण के साथ ही नए कुलपति का चयन करने के लिए सर्च कमेटी और मनोविज्ञान विभाग में नया अवॉर्ड शुरू करने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बैठक में इसके साथ ही एकेडमिक काउंसिल में पास हुए प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखे जाएंगे।
लविवि की कार्य परिषद में 23 कॉलेजों में पहले से संचालित 42 पाठ्यक्रमों को एक साल का विस्तार देने, 10 कॉलेज के 18 पाठ्यक्रमों की रिपोर्ट में कमी की वजह से एक साल क ी अस्थायी सहयुक्तता देने और तीन राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों में तीन कोर्स के नियमित संचालन के प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह का कार्यकाल नवंबर में समाप्त होने की वजह से नये कुलपति के चयन के लिए सर्च कमेटी का गठन तथा उसके लिए एक सदस्य का नामांकन भी कार्य परिषद के प्रस्ताव में है। बैठक में इसके साथ ही कई शिक्षकों की छुट्टी, स्थायीकरण और नई भर्ती के लिफाफे भी खोले जाएंगे।
अटलजी के नाम पर जानी जाएगी न्यू लॉ बिल्डिंग
लविवि में स्थित न्यू लॉ बिल्डिंग अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर जानी जाएगी। कार्य परिषद में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इस ब्लॉक का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी एकेडमिक ब्लॉक होगा।