{"_id":"66a3f1c1c84542e0c70d6ed4","slug":"1680-kg-garlic-being-brought-from-nepal-recovered-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105975-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेपाल से लाया जा रहा 1680 किलोग्राम लहसुन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेपाल से लाया जा रहा 1680 किलोग्राम लहसुन बरामद
Sat, 27 Jul 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने दो ट्रैक्टर व एक ट्रॉली सहित लहसुन कस्टम विभाग को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। लहसुन के आसमान छू रहे दामों का फायदा उठाने के लिए लोग नेपाल से लहसुन लाकर बेच रहे हैं। शुक्रवार को एसएसबी के जवानों ने दो ट्रैक्टर व एक ट्राॅली समेत 1,680 किलोग्राम लहसुन बरामद कर कस्टम विभाग को सौंपा।
एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा के सहायक कमांडेंट दीवान सिंह कार्की को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीमा पार से लहसुन लाकर भारतीय क्षेत्र में बेच रहे है। इस पर उन्होंने सीमा चौकी हाकीमपुरवा व भरथा के जवानों के साथ सीमा स्तंभ संख्या-636 के निकट छापा मारा। इस दौरान दिखा कि कीचड़ में फंसी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूसरा ट्रैक्टर निकाल रहा है। एसएसबी जवानों को आता देख मौजूद लोग पगडंडी के रास्तों से होकर नेपाल की ओर भाग गए। जवानों ने दोनों ट्रैक्टर व ट्राॅली कब्जे में ले ली। उसमें 1,680 किलोग्राम लहसुन बरामद हुआ। जिसे सीमा शुल्क कार्यालय बहराइच को सौंप दिया गया।