{"_id":"5aec9c7c4f1c1b320a8b8166","slug":"161525455996-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित, 60 हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित, 60 हजार उपभोक्ता परेशान
Updated Fri, 04 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा में बीएसएनएल का ब्राडबैंड और मोबाइल नेटवर्क पांच दिन से पूरी तरह से ध्वस्त है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। नेटवर्क व्यवस्था बाधित रहने से क्षेत्र के 60 हजार उपभोक्ता परेशान हैं।
मिहींपुरवा विकास खंड में बीएसएनएल के लगभग 60 हजार उपभोक्ता हैं। लेकिन उपभोक्ताओं को ब्राडबैंड और बीएसएनएल मोबाइल की खराब नेटवर्किंग व्यवस्था दो चार होना पड़ रहा है। उपभोक्ता नेटवर्क न होने की शिकायत मिहींपुरवा एक्सचेंज पर करते हैं तो अधिकारी टोलमटोल करके पीछा छुड़ा रहे हैं। यहां तक कि जिले के अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे और न ही फोन रिसीव करते हैं। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। नेटवर्क न होने से लैंडलाइन, मोबाइल व ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह से बाधित है नेटवर्क न होने से बैंकों में भी कामकाज ठप है। कस्बा निवासी पिंटू मौर्या, किशन शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, रामकृपाल मदेशिया, मामून रसीद आदि ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त है। मोबाइल से बात करते समय अचानक नेटवर्क गायब हो जाता है। क्षेत्रीय व जिले के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लगभग 60 हजार उपभोक्ता परेशान हैं।