फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घाघरा का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
घाघरा का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत
ाजीचौराहा (बहराइच)। तराई में छिटपुट बारिश के बीच घाघरा नदी के जलस्तर में भी इजाफा होने लगा है। 24 घंटे में लगभग आधा मीटर जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी में कटान भी शुरू हो गई है, जिससे तटवर्ती गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। लेकिन अब तक कटान निरोधक कोई कार्य नहीं शुरू हुआ है।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है। 24 घंटे में लगभग आधा मीटर पानी के जलस्तर में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही नाले के मानिंद दिख रही नदी के पानी का फैलाव भी हुआ है। हालांकि अभी पानी सामान्य जलस्तर से नीचे है। लेकिन जलस्तर बढ़ने के साथ ही मामूली कटान शुरू हो गई है। शुक्रवार को नदी की लहरें तारापुरवा से बिसवां गांव तक चार किलोमीटर के दायरे में कटान करती रहीं। तारापुरवा निवासी छोटेलाल और नान्हूं का कहना है कि नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में अगर कटान और बढ़ी तो मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से तारापुरवा, बिसवां, गोलागंज, कायमपुर, पिपरा, मुरौवा, बौंडी क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने जलस्तर बढ़ने की सूचना तहसील पर दे दी है। लेकिन अब तक कटान रोकने के कोई उपाय नहीं किए गए हैं, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह कटान का सिलसिला चला तो उन लोगों को अपनी खेती योग्य जमीन से तो हाथ धोना ही पड़ेगा, साथ ही गृहस्थी बचानी भी मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन


राजस्व कर्मियों को दिए गए हैं निर्देश
उप जिलाधिकारी गुलाम सरवर का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ा जरूर है। लेकिन अभी कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि नदी की स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नदी की पल-पल की स्थिति पर ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाउन स्ट्रीम में पानी चल रहा
चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज के अवर अभियंता आरएस वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर डाउन स्ट्रीम में पानी चल रहा है। गर्मी के सापेक्ष अभी नदियों की स्थिति सामान्य है। वर्षा के बाद जलस्तर में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed