{"_id":"5ae8b6464f1c1ba0098b778e","slug":"161525200454-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गए युवक की तालाब किनारे मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गए युवक की तालाब किनारे मिली लाश
Updated Wed, 02 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में गए युवक की तालाब किनारे मिली लाश
सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में सोमवार रात शादी में गए एक युवक का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात मेें तालाब के किनारे पड़ा मिला। परिवारीजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नहवैया निवासी रामबक्श (25) सोमवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में सिधौली के टेड़ई गया था। इसी बीच वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। मंगलवार सुबह नहवैया गांव में पश्चिम तालाब के किनारे लोगों ने रामबक्श का शव पड़ा देखा।
खबर पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। घटना को लेकर रामबक्श के भाई रामदत्त ने गांव के ही विनीत, बनवारी व हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर निवासी रामजीवन के खिलाफ संदना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि तीनों ने रामबक्श की हत्या कर दी है। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया है। थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि, मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।