फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध

स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध

Tue, 27 Mar 2018 10:15 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध
स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरिया बाजार में स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि लोरपुर गांव में कपड़े प्रेस करने के दौरान करंट लगने से एक महिला झुलस गई।

अकबरपुर थाना अंतर्गत अरिया बाजार निवासी मोहम्मद शफीक (65) मंगलवार भोर खेत जा रहे थे। तभी खेत के पास लगे विद्युत खंभे के स्टे वायर से उनका हाथ छू गया। स्टे वायर में करंट उतरा होने के कारण शफीक उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


जब तक उन्हें वायर से अलग किया गया, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि, इससे पहले भी कई बार स्टे वायर में करंट उतर चुका है। इसकी शिकायत कई बार पावर कॉर्पोरेशन से की गई, मगर इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही इस तरफ ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया जाएगा।

उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत लोरपुर में एक महिला मंगलवार सुबह कपड़े प्रेस करने के दौरान करंट लगने से झुलस गई।

परिवारीजनों के अनुसार रेखा (35) पत्नी जगदीश मंगलवार सुबह कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी बीच कटे तार पर हाथ पड़ने से वह झुलस गई। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed