{"_id":"59bc1d124f1c1b99688b4c9d","slug":"161505500434-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ की छात्रा की संदिग्\nध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ की छात्रा की संदिग् ध हालात में मौत
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला शव
फैजाबाद। कोतवाली नगर अंतर्गत कक्षा 9 की एक छात्रा की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। हालांकि परिवारीजनों ने इसे आत्महत्या बताया है, मगर पुलिस की जांच व पूछताछ में मौत की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बछड़ा सुलतानपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाली हेमा शर्मा (16) पुत्री स्व. अरुण शर्मा गुरुवार रात अपने कमरे में पंखे पर दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गई। काफी देर तक उसका कमरा बंद होने पर जब उसकी मां राधा देवी उसे खाने के लिए बुलाने गई तो कमरा अंदर से बंद मिला और टीवी तेज आवाज में चल रहा था।
परिवारीजनों का कहना है कि काफी बुलाने व दरवाजा खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसकी मां ने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजे को तोड़वाया। दरवाजा खुलने पर उसकी बेटी फांसी पर लटकी मिली।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हेमा का एक भाई है जो किसी मामले में जेल में निरुद्ध है, घर में सिर्फ उसकी मां थी।
चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने बताया कि हेमा साहबगंज स्थित बाबू बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लगता है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं घटना के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।