फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1613 new patients in UP, recovery rate increased to 94.94 percent

यूपी में 1613 नए मरीज, रिकवरी रेट बढ़कर 94.94 प्रतिशत हुआ

Fri, 11 Dec 2020 06:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
1613 new patients in UP, recovery rate increased to 94.94 percent
यूपी में शुक्रवार को 1613 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि  1875 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में 20,473 एक्टिव मरीज हैं। कुल 5,31,224 मरीज संक्रमण के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.94 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमित लोगों में 60 साल से ऊपर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब बुजुर्ग मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 10.51 प्रतिशत हो गया है। इसलिए बुजुर्गों को संक्रमण से बचाने की जरूरत है। संक्रमित बुजुर्गों की मौत का प्रतिशत भी अधिक है। प्रदेश में अब तक 8025 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। मरीजों की मृत्युदर 1.43 प्रतिशत से नीचे है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 1,68,822 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,11,03,633 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वर्तमान में मौजूद एक्टिव मरीजों में से 9473 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 2100 मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अन्य मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 3,25,276 मरीज होम आइसोलेशन का विकल्प ले चुके हैं। इनमें से 3,15,803 का होम आइसोलेशन का समय पूरा हो चुका है। अब तक प्रदेश के 15 करोड़ परिवारों तक स्वास्थ्य विभाग पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed