फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   160 patients admitted in AIIMS in six days, more patients of surgery and neuro

Lucknow News: एम्स में छह दिन में 160 मरीज भर्ती, सर्जरी व न्यूरो के ज्यादा मरीज

Thu, 03 Aug 2023 06:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
160 patients admitted in AIIMS in six days, more patients of surgery and neuro
आपातकालीन सेवा शुरू होने के बाद मरीजों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दिलाने का हो रहा प्रयास
फोटो संख्या 11
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आपातकालीन सेवा शुरू होने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पिछले छह दिनों में 160 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। इसमें न्यूरो, सर्जरी और मेडिसिन विभाग के सबसे अधिक मरीज आए हैं। हॉर्ट से संबंधित मरीज भी इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं। मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।
एम्स में अब तक ओपीडी में आए रोगियों को ही भर्ती किया जाता था। सिर्फ ओपीडी की ही सुविधा थी। आपातकालीन सेवा शुरू न होने के कारण अचानक बीमार होने वाले मरीजों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था। या फिर किसी दूसरे अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा था। एम्स में भी 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू होने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायनिक एवं खाद्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बीती 26 जुलाई को एम्स में आपातकालीन सेवा के साथ ही एनआईसीयू व एमआरयू का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवा शुरू होने के बाद अब तक 160 से अधिक मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में रखने के साथ ही अन्य मरीजों को इलाज के लिए संबंधित विभागों के वार्डों में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। न्यूरो, सर्जरी और मेडिसिन से संबंधित ज्यादा मरीज भर्ती होने के लिए पहुंचे हैं। हार्ट व अन्य बीमारियों का इलाज कराने के लिए इमरजेंसी पहुंचे मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेंट
इमरजेंसी में 30 बेड, जल्द बढ़ेगी संख्या
एम्स में इमरजेंसी में आईसीयू सहित 30 बेडों की व्यवस्था की है। बेडों की संख्या जल्द ही बढ़ाई जाएगी। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती करके प्राथमिक उपचार किया जाता है। इसके बाद मरीजों को संबंधित विभागों के वार्डों में विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाओं के लिए भेज दिया जाता है।

वर्जन
आपातकालीन सेवा 24 घंटे उपलब्ध कराई गई है। जो भी मरीज इमरजेंसी में पहुंच रहा है, उसे भर्ती कर संबंधित चिकित्सकों को ऑन काल बुलाकर इलाज शुरू कराया जाता है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
समीर शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed