फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 years old girl needs financial help for her treatment.

Lucknow: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित प्रगति को मदद की जरूरत, किशोरी को लगना है 28 लाख रुपये का इंजेक्शन

Thu, 14 Mar 2024 12:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

मोहनलालगंज के लालनपुर की किशोरी को 28 लाख रुपये का इंजेक्शन लगना है। अब तक 17 लाख 32 हजार रुपये का इंतजाम हो चुका है। मदद के लिए लोग बच्ची के पिता के मोबाइल नंबर 7518754444 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
16 years old girl needs financial help for her treatment.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र की निवासी 16 वर्षीय प्रगति मिश्रा को मदद की जरूरत है। वह पिछले दो साल से हेरिडिटरी एंजियोएडेमा नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इसके  लिए उन्हें करीब 28 लाख रुपये की जरूरत है।

विज्ञापन


केजीएमयू के चिकित्सक प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि इस दुर्लभ बीमारी से त्वचा के नीचे, आंत तथा फेफड़े में सूजन हो जाती है। यह शरीर के विभिन्न हिस्सों में हो सकती है। समय से उपचार न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकती है।
विज्ञापन


प्रगति के पिता अंशुमान मिश्रा ने बताया कि दो साल की उम्र से ही बच्ची चक्कर खाकर अचानक गिर जाती थी। स्थानीय डॉक्टरों के इलाज से फायदा न होने पर बच्ची को दिल्ली में दिखाया। वहां डॉक्टरों ने इस दुर्लभ बीमारी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका इंजेक्शन विकसित हो चुका है, लेकिन वह बेहद महंगा है। सरकार तथा अन्य स्रोत से मिली सहायता से अब तक 17 लाख 32 हजार रुपये की व्यवस्था हो पाई है। अब बची हुई रकम के लिए गुहार लगाई जा रही है। मदद के लिए लोग बच्ची के पिता के मोबाइल नंबर 7518754444 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed