फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 Puja special trains were run, 9000 seats were given to those returning from Chhath Puja

राहत की खबर: चलाई गईं 16 पूजा स्पेशल ट्रेनें, छठ पूजा से लौटने वालों को मिलीं 9000 सीटें, यहां कराएं बुकिंग

Tue, 21 Nov 2023 06:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 21 Nov 2023 06:51 AM IST
सार

पूर्वांचल और बिहार से दिल्ली और मुंबई की तरफ लौटने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। 16 पूजा स्पेशल ट्रेन इस मौके पर चलाई जा रही हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
16 Puja special trains were run, 9000 seats were given to those returning from Chhath Puja
स्पेशल ट्रेन देगीं बड़ी राहत।

विस्तार

 छठ के बाद लौटने वालों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की खाली सीटें राहत देंगी। गोमतीनगर-कामाख्या सहित अमृतसर, छपरा और दिल्ली रूट की 16 विशेष ट्रेनों में नौ हजार से ज्यादा खाली सीटें है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा से 21 नवंबर को दिल्ली जाने वाली ट्रेन 05315 की चेयरकार में 251 और 24 को 756 सीटें हैं। गोरखपुर से 24 को अमृतसर जाने वाली ट्रेन 05005 के सेकेंड एसी में 11 व चेयरकार में 35, छपरा से 29 को आनन्द विहार जाने वाली ट्रेन 05115 के एसी द्वितीय श्रेणी में 19, गोरखपुर से 24 को कामाख्या जाने वाली ट्रेन 05082 के सेकेंड श्रेणी चेयरकार में 278 सीटें हैं।

विज्ञापन


गोमतीनगर से 23 को मालतीपटपुर जाने वाली ट्रेन 05068 की स्लीपर में 136, चेयरकार में 131, गोमतीनगर से 30 को मालतीपटपुर जाने वाली ट्रेन 05068 के थर्ड एसी में 121, स्लीपर में 414 व चेयरकार में 158, गोरखपुर से 29 को नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 05065 एसी थर्ड एकोनामी में 1243 बर्थ हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर से 28 को नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 05069 के सेकेंड एसी में 56, थर्ड एसी में 449 व चेयरकार में 181, गोमतीनगर से 23 को नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 05071 के सेकेंड एसी में 41, थर्ड एसी में 318 व चेयरकार में 161, गोमतीनगर से 30 को नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 05071 के सेकेंड एसी में 72, थर्ड एसी में 474, स्लीपर में 145 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपरा से 25 को नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 05159 के एसी चेयरकार में 1206, गोमतीनगर से 23 को हावड़ा जाने वाली ट्रेन 05080 के सेकेंड एसी चेयरकार में 209, गोमतीनगर से 30 को हावड़ा जाने वाली ट्रेन 05080 के सेंकेंड एसी चेयरकार में 603, छपरा से 28 को दिल्ली जाने वाली ट्रेन 05315 के सेकेंड एसी चेयरकार में 1019, बनारस से 28 को आनन्द विहार जाने वाली ट्रेन 05089 के थर्ड एसी में 858 सीटें खाली हैं। उधर, सोमवार को रवाना स्पेशल ट्रेन 04201/02 लखनऊ-आनंदविहार टर्मिनल लखनऊ स्पेशल दो फेरों में चलाई जाएगी। 04202 मंगलवार को आनंदविहार टर्मिनल से सुबह 10.45 बजे चलकर रात 8.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे।


लखनऊ आनंदविहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ने दी राहत
 यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ से आनंदविहार के बीच स्पेशल ट्रेन सोमवार को रवाना की गई। इससे वेटिंग के पैसेंजरों को खासी राहत मिली। 04201/02 लखनऊ आनंदविहार टर्मिनल लखनऊ स्पेशल ट्रेन दो फेरों में चलाई जाएगी। 04201 लखनऊ आनंदविहार टर्मिनल ट्रेन सोमवार को रात 11.10 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 8:35 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन से वेटिंग के यात्रियों को खासी राहत मिल गई। वापसी में 04202 आनंदविहार टर्मिनल लखनऊ स्पेशल मंगलवार को आनंदविहार टर्मिनल से सुबह 10.45 बजे चलकर रात 8.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed