{"_id":"64a0344ffbae6cda1a0a4518","slug":"16-new-icu-unit-will-open-soon-in-up-government-hospital-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा: यूपी के 16 और अस्पतालों में बनने जा रहे हैं आईसीयू यूनिट, जानिए अब प्रदेश में कितने हो जाएंगे ICU बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणा: यूपी के 16 और अस्पतालों में बनने जा रहे हैं आईसीयू यूनिट, जानिए अब प्रदेश में कितने हो जाएंगे ICU बेड
Sat, 01 Jul 2023 07:42 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:42 PM IST
सार
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे या दुर्घटना में शिकार होने वाले लोगों के इलाज के लिए त्वरित तौर पर जरूरी आईसीयू यूनिट की संख्या यूपी के अस्पतालों में बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
आईसीयू बेड
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 16 अस्पतालों में इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) तैयार किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अगले माह तक इसका कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे प्रदेश के अस्पतालों में आईसीयू के 213 बेड बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू बेड की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आईसीयू बेड की संख्या में लगातार बढोतरी की जा रही है। शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आईसीयू बेड तैयार किए जाएं। अभी प्रदेश के 21 अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा है।
विज्ञापन
अब 16 अन्य जिला अस्पताल में यह सुविधा होने से आईसीयू के 213 बेड बढ़ जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आईसीयू के संचालन के लिए विशेषज्ञ व प्रशिक्षित नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाए। जहां पर सामान्य स्टाफ हैं, उन्हें आईसीयू की व्यवस्था के बारे में प्रशिक्षित किया जाए ताकि गंभीर रोगियों के उपचार में किसी तरह की समस्या न आए।
विज्ञापन
यह भी निर्देश दिया कि जरूरत के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से भी आईसीयू में स्टाफ तैनात किया जाए। इसी तरह रोगी कल्याण समिति के बजट से भी संसाधन जुटाया जा सकता है।