{"_id":"661590613b7bf717f30ddba4","slug":"16-cattle-recovered-four-smugglers-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-113099-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 16 गोवंश बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 16 गोवंश बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस ने 16 गोवंश बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया। डीसीएम में भरकर गोवंश कटने के लिए बिहार ले जाए जा रहे थे। डीसीएम के अलावा एक बोलेरो भी तस्करों के पास से बरामद की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
डलमऊ क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे घूम रहे छुट्टा गोवंशों को डीसीएम में भरकर बिहार ले जाया जा रहा था। रात करीब 12 बजे गोवंशों की तस्करी की सूचना मिली तो पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस टीम ने मुराईबाग कस्बे के पास से डीसीएम को रोककर तलाशी ली तो उसमें 16 गोवंश लदे थे, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया।
सीओ डलमऊ अरुण नौहवार ने बताया कि फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी शमीम अहमद उर्फ दारा, फतेहपुर जिले के नगर क्षेत्र के संगांव निवासी राजू, शामली जिले के कैराना निवासी सद्दीक और रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूरिया गांव निवासी अनिल पाल को पकड़ा गया है। इन दोनों के पास से एक मिनी ट्रक (डीसीएम) और एक बोलेरो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि दो आरोपी डीसीएम पर सवार थे, जबकि दो युवक बोलेरो पर सवार होकर आगे चल रहे थे। वह डीसीएम सवार लोगों को रास्ते पर पुलिस के न होने की जानकारी दे रहे थे।