फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   उतरेठिया: 10 हजार घरों, दुकानों की सात घंटे बिजली गुल

उतरेठिया: 10 हजार घरों, दुकानों की सात घंटे बिजली गुल

Fri, 21 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
उतरेठिया: 10 हजार घरों, दुकानों की सात घंटे बिजली गुल
सात घंटे बिजली गुल, 50 हजार लोग परेशान, हंगामा
विज्ञापन

- उतरेटिया उपकेंद्र की नई 33 केवी भूमिगत लाइन में फॉल्ट से समस्या
- बिजली न आने से पानी को भी तरस गए लोग तो पहुंचे उपकेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। उतरेटिया उपकेंद्र इलाके के 10 हजार घरों यानी 50 हजार की आबादी को बृहस्पतिवार तड़के बिजली संकट झेलना पड़ा। 33 केवी नई भूमिगत लाइन में फॉल्ट से ओल्ड एवं न्यू उतरेटिया उपकेंद्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह आठ बजे तक बिजली न होने से पानी का संकट भी उत्पन्न हो गया तो लोगों ने उपकेंद्र पहुंच कर हंगामा किया।
उतरेठिया उपकेंद्र की बिजली सुबह 4:30 बजे ठप हो जाने से उतरेटिया, रायबरेली रोड, साउथसिटी, निलमथा, बल्देव विहार, गांधीनगर, न्यू डिफेंस कॉलोनी, कृष्ण विहार, पाठकपुरम, पिपरौली, खरिका, शीतलखेड़ा, हैवतमऊ मवैया, एल्डिको कॉलोनी आदि की सप्लाई बाधित हो गई। नादरगंज ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट कहां पर आया, इसे खोजने में काफी समय लग गया। इससे बिजली पूर्वाह्न 11:30 बजे चालू हो सकी। बिजली के चलते अधिकतर इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

-----------
एक लाइन में पहले से था फॉल्ट
ओल्ड एवं न्यू उतरेटिया उपकेंद्र को बिजली सप्लाई करने वाली सरोजनीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में एक दिन पहले बीते बुधवार सुबह 9:15 बजे फाल्ट आया था। इस फॉल्ट को ठीक कर पाते उससे पहले ही नादरगंज से आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे उतरेटिया उपकेंद्र का पूरा इलाका बिजली संकट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सिंगारनगर, सुजानपुरा में भी रहा अंधेरा
कानपुर रोड के सिंगारनगर एवं सुजानपुरा इलाके बीते बुधवार रात अंधेरे में रहे। सिंगारनगर में रात करीब 11:45 बजे 33 केवी लाइन में खराबी आने एवं सुजानपुरा में तार टूटने के कारण बिजली सप्लाई में व्यवधान आया। उपभोक्ताओं ने बताया कि सुजानपुरा की बत्ती गुल होने पर उपकेंद्र पर शिकायत की तो ऑपरेटर ने काल रिसीव ही नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed