{"_id":"5d0bea3e8ebc3e11691cae89","slug":"156106193518-lucknow-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ की कार का चालान काटा, महिला ने की सिपाही को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ की कार का चालान काटा, महिला ने की सिपाही को कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ की गाड़ी का चालान काटा, महिला ने की सिपाही को कुचलने की कोशिश
चौथे दिन कुल 3107 चालान किए गए
लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को चल रहे अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को गैर जनपद में तैनात एक सीओ की गाड़ी का भी चालान कर दिया गया। उधर, हजरतगंज इलाके में चालान से बचने के लिए भागी एक महिला ने सिपाही पर कार चढ़ाने की कोशिश की। अभियान के चौथे दिन कुल 3107 चालान किए गए।
एएसपी ट्रैफिक पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि बंदरिया बाग चौराहा पर चेकिंग अभियान के दौरान गैर जनपद में तैनात एक सीओ की गाड़ी रोकी गई थी। सीओ गाड़ी में बैठे हुए थे। उनकी कार के चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। सीओ ने परिचय देकर बचने का प्रयास किया लेकिन उनकी कार का चालान काट दिया गया। उधर, हजरतगंज में यातायात पुलिसकर्मियों ने एक महिला को रोकने का प्रयास किया तो उसने कार चढ़ाने की कोशिश की। बाद में उसे रोककर चालान की कार्रवाई की गई।