{"_id":"5b42475e4f1c1b93288b52a1","slug":"151531070302-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज से फुंके घरों के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज से फुंके घरों के उपकरण
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेरा (बहराइच)। मकसूदनगर बस्थनवा गांव में सोमवार सुबह हाई वोल्टेज बिजली आने से 40 घरों के विद्युत उपकरण जल गए। इनमें पंखा, टीवी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन शामिल हैं।
उपकरणों को निकालते समय सास-बहू गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। सास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने हाई वोल्टेज सप्लाई से उपकरण फुंकने की शिकायत विद्युत अधिकारियों से की है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत मकसूदनगर बस्थनवा गांव के लोग सोमवार सुबह काम कर रहे थे।
सुबह आठ बजे फीडर से विद्युत सप्लाई शुरू हुई। पांच मिनट बाद वोल्टेज काफी बढ़ गया। जिससे गांव निवासी पंकज, रामनरेश, भारत गिरि, मनोज गिरि, अनिल शास्त्री, घनश्याम समेत 40 ग्रामीणों के घरों के उपकरण जल गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि घर में लगा पंखा, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, मोबाइल चार्जर आदि जल गए। पंखे का प्लग निकालते समय गांव निवासी ममता देवी (25) पत्नी अनिल शास्त्री हाई वोल्टेज से झुलसने लगी।
बचाने दौड़ी सास नैका देवी (65) भी झुलस गई। ग्रामीणों ने सूचना उपकेंद्र पर दी। इस पर विद्युत सप्लाई काटी गई। गंभीर रूप से घायल सास-बहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया।
यहां ममता देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई से नुकसान की भरपाई के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजा है। तेज विद्युत सप्लाई से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।