फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   टूटकर गिरे तार ने ली बच्चे की जान

टूटकर गिरे तार ने ली बच्चे की जान

Fri, 15 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
टूटकर गिरे तार ने ली बच्चे की जान
गोंडा। परसपुर के त्योरासी फीडर से पंडरिया गांव को गई लाइन से शुक्रवार को एक बच्चे की जान चली गई। हुआ यह कि 40 साल पुरानी लाइन का तार आए दिन टूटकर गिरता रहता है, जिससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। शुक्रवार को भी लाइन का तार ऐसे ही टूटकर जमीन पर गिरा पड़ा था, जिसकी चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई
विज्ञापन

मामला पंड़रिया गांव का है। जहां रहने वाले रामनेवल का बेटा कौशल (10) शुक्रवार को किसी काम से खेत की तरफ गया था। खेत में ही बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा पड़ा था, जिसमें करंट आ रहा था। जैसे ही बच्चे का पैर बिजली के तार पर पड़ा, करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजलीघर पर दी, जहां से लाइन तो बंद करा दी गई, पर देर शाम तक पावर कॉरपोरेशन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान सत्येंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि त्योरासी फीडर से उनके गांव को आने वाली लाइन 30 साल से भी ज्यादा पुरानी हो चुकी है, जिसके तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं और हादसे होते रहते हैं। उधर, इस मामले में इलाकाई अवर अभियंता केडी वर्मा को उनके सीयूजी नंबर 8004912092 पर फोन मिलाया गया, मगर कई बार घंटी जाने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में एसडीओ पीयूष सिंह से पता चला कि केडी वर्मा को बिजलीघर से हटाकर वहां नई तैनाती डीके प्रजापति को दी गई है। अब से वही इसका काम देखेंगे। हादसे के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि उन्हें मामले की सूचना किसी से नहीं मिली है। अब पता चला है तो इसलिए उसे दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed