{"_id":"5ada24884f1c1b57098b5a39","slug":"151524245640-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से सात मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से सात मकान जले
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलियापुर/सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। तौधिकपुर व बिभझूरी गांव में आग लगने से सात मकान राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। हलियापुर थाना क्षेत्र के तौधिकपुर गांव निवासी रामू के घर शुक्रवार दोपहर भोजन बन रहा था। अचानक चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच आग ने शंकर तिवारी, साहबदीन, श्याम और शिवकरन के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उधर, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिभझूरी गांव निवासी चोन्हर के मकान में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग लग गई। आग का आभास होने पर मकान में सो रहे लोग शोर मचाते हुए बाहर निकल गए। इस बीच आग ने पड़ोसी गुड्डू के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर कर्मियों को दी लेकिन दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अरवल कीरी करवत गांव के जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। इससे दस बीघा गेहूं की फसल और एक बीघा गन्ने की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से सालिक राम, अखिलेश, वंशीधर, ब्रह्मादीन, जगराम, सीताराम की 10 बीघा गेहूं की फसल व ब्रह्मादीन की एक बीघा गन्ने की फसल राख हो गई। उधर, लंभुआ कस्बे से सटे पठखौली गांव में बृहस्पतिवार को बिजली केबिल से निकली चिंगारी से किसान छोटे लाल पाठक के खेत में आग लग गई। आग से करीब एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।