{"_id":"5ad4eca14f1c1b62098b4f01","slug":"151523903649-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 रिटायर्ड शिक्षकों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 रिटायर्ड शिक्षकों का किया सम्मान
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खीरों प्रथम में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें खीरों ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाल भेंटकर सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक नरेंद्र द्विवेदी, भूप किशोर, प्रताप सिंह, शिवकंठ, शिवशंकर, शांति बाई, आरती देवी, दिनेश प्रताप सिंह, शिवराम, कामता प्रसाद और राम दुलारी को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक लल्लन मिश्र, निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्म शेखर मौर्य ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय खीरों के बच्चों ने देश रंगीला रंगीला..., मैं बरसाने की छोरी... गीत पर खूब धमाल मचाया। लोदीपुर विद्यालय के बच्चों ने संदेशे आते हैं... गीत पर झांकी प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना जागृत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नकुल सिंह और संचालन दुष्यंत सिंह ने किया। इस मौके पर बीईओ खीरों रवि कुमार सिंह, अखिलानंद राय, राम ललित वर्मा, दिनेश बहादुर सिंह, दान बहादुर सिंह, श्याम शरण यादव आदि मौजूद रहे।