{"_id":"5ad393ce4f1c1b3a0b8b4b08","slug":"151523815374-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर पीसीएस में चयनित हुए जिलेे के तीन होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर पीसीएस में चयनित हुए जिलेे के तीन होनहार
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर पीसीएस में चयनित हुए जिलेे के तीन होनहार
सीतापुर। लोअर पीसीएस 2015 की परीक्षा में जिले के तीन होनहारों ने मान बढ़ाया है। इनका चयन लोअर पीसीएस के तहत विभिन्न पदों पर हुआ है। इस उपलब्धि पर जिले के तमाम लोगों ने होनहारों को बधाई दी है।
लोअर पीसीएस का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले में मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवारीजन अपने लाडले की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। चयनित विद्यार्थी इस सफलता के पीछे अपने माता-पिता व गुरुजनों का आर्शीवाद बता रहे है।
लहरपुर इलाके के ग्राम मकनपुर निवासी सर्वेश कुमार का लोअर पीसीएस के तहत कोआपरेटिव निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है। सर्वेश की माता कमला देवी ग्राम मकनपुर की प्रधान रह चुकी हैं।
विज्ञापन
सर्वेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। सर्वेश का कहना है कि, हमारा लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है। इसके लिए तैयारी जारी रहेगी। आज ये मुकाम कड़ी मेहनत व अथक परिश्रम से मिला है। इसके पीछे परिवारीजनों व दोस्तों का आशीर्वाद व स्नेह भी है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाबू छैल बिहारी गुप्त के पौत्र विकास कुमार का मार्केटिंग अधिकारी पद पर चयन हुआ है। पिता मदन बिहारी गुप्त बिसवां कचहरी में अधिवक्ता हैं।
विकास ने गुरुजनों के मागदर्शन व माता-पिता के आशीर्वाद को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। विकास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीता इंटर कॉलेज महमूदाबाद व श्रीराम चंपा देवी इंटर कॉलेज बिसवां से ग्रहण की।
अधिवक्ता नरेश कुमार श्रीवास्तव, शमीम कौसर सिद्दीकी, भोलानाथ बाजपेई आदि ने विकास को शुभकामनाएं दी हैं।
तंबौर इलाके के ग्राम मुडीला निवासी अनुज प्रकाश सिंह लोअर पीसीएस के तहत सहायक विकास अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं।
इससे पूर्व लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2013 में ऑडिटर के पद पर उनका चयन हुआ था। अनुज इस समय लखनऊ में तैनात हैं।
उन्होंने पिता पूरन प्रकाश व माता सुमन सिंह के मार्गदर्शन व आशीर्वाद को सफलता का श्रेय दिया है। इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह गौर सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।