फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   व्यापारी नेता को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

व्यापारी नेता को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी नेता को पीटा, जान से मारने की धमकी दी
व्यापारी नेता को पीटा, जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन


रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने व्यापारी नेता पर हमला करके न सिर्फ घायल कर दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह व्यापारी नेता दबंगों से बचकर कोतवाली पहुंचा और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

पीड़ित का आरोप है कि, लूट के एक मामले में पुलिस से पैरवी करने के चलते दबंगों ने हमला बोला है। पुलिस घटना की जांच रही है। वहीं, घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर नौ प्रकाशनगर निवासी रिंकू जायसवाल नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं। मंगलवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में रिंकू ने बताया कि, वे सुबह बाइक से अखबार बांटकर अपने साथी आशाराम के साथ शिवगढ़ रोड से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी पोखरनी के मोड़ के पास बाइकों पर सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और बेल्टों से पिटाई करने लगे। साथी ने विरोध किया तो उसे भी धमकाया। पिटाई से रिंकू को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

आरोप है कि, बीती आठ अप्रैल को कस्बे के कपड़ा व्यापारी दानिश रजा की दुकान में घुसकर मारपीट व लूट की घटना हुई थी। इसमें भी दबंग लोग शामिल थे। घटना को लेकर रिंकू ने कोतवाली जाकर पैरवी की थी। साथ ही पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी।


इसी रंजिश के चलते उन पर हमला बोला गया। व्यापारी नेता पर जानलेवा हमले की जानकारी से व्यापारियों का कोतवाली में मजमा लग गया। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई।

कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि, दरोगा शुभम यादव से मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed