फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अब दो एएसपी संभालेंगे कानून व्यवस्था

अब दो एएसपी संभालेंगे कानून व्यवस्था

Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
अब दो एएसपी संभालेंगे कानून व्यवस्था
अंबेडकरनगर। कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जिले को अब दो एएसपी कार्य क्षेत्र में विभक्त कर दिया गया है। एएसपी पूर्वी व एएसपी पश्चिमी के तौर पर दो अधिकारी अब कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए काम करेंगे। इससे अपराधों पर नियंत्रण में और आसानी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश के जिन नौ जनपदों में एक अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक तैनात करने का निर्णय लिया है, उनमें अंबेडकरनगर जनपद भी शामिल है। विभिन्न कारणों से संवेदनशील जनपदों में शामिल हुए इस जिले में अब एएसपी पूर्वी व एएसपी पश्चिमी के तौर पर विभक्त किया गया है। एएसपी पूर्वी के तौर पर गत दिवस आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने यहां कार्यभार ग्रहण किया था। उनके जिम्मे भीटी व टांडा सर्किल की कानून व्यवस्था रहेगी। श्री दास ने मंगलवार को एनटीपीसी में दोनों सर्किल के पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। पहले से कार्यरत एएसपी ओपी सिंह को एएसपी पश्चिमी बनाया गया है। उनके जिम्मे अकबरपुर, जलालपुर व आलापुर सर्किल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed