फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अंबेडकरनगर में ठंड से वृद्ध की मौत, प्रशासन का इन्कार

अंबेडकरनगर में ठंड से वृद्ध की मौत, प्रशासन का इन्कार

Sun, 21 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में ठंड से वृद्ध की मौत, प्रशासन का इन्कार
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। कड़ाके की ठंड व गलन के बीच जलालपुर में एक वृद्ध की ठंड से मौत हो गई। परिवारीजनों ने जहां ठंड से मौत होने की जानकारी दी। वहीं प्रशासन ने ठंड से मौत से इन्कार किया है।
विज्ञापन


जलालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जलालपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर मोगड़ा गांव निवासी सत्यनारायण (61) शनिवार सुबह शौच के लिए घर से निकले। बताया जाता है कि कुछ दूर जाने पर उनके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन


वे जमीन पर लेट गए। एक ग्रामीण ने परिवारीजनों को जानकारी दी। उन्हें इलाज के लिए नगपुर सीएचसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बावजूद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव लेकर घर आ गए। परिजनों का कहना है कि उनका निधन ठंड के चलते हुआ है। जब वह शौच के लिए जा रहे थे, तब ही उनके हाथ कांप रहे थे। उधर एसडीएम रामशंकर ने ठंड से मौत होने को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed