फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भारतीय संस्कृति व इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

भारतीय संस्कृति व इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति व इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
रायबरेली। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। शनिवार को विभिन्न संगठनों ने फिल्म के विरोेध में जहां प्रदर्शन किया, वहीं रियासतदारों में भी इसको लेकर खासी नाराजगी है। जिले के रियासतदारों का दो टूक कहना है कि भारतीय संस्कृति व इतिहास से छेड़छाड़ उचित नहीं है। चाहे हालीवुड हो या फिर बालीवुड है। इसका अधिकार किसी को नहीं है। भारतीय इतिहास से छेड़छाड़ को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों का कहना है कि रायबरेली जिले के सिनेमाघरों में पद्मावती फिल्म का यदि कहीं प्रदर्शन किया जाएगा तो विरोध किया जाएगा। लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


इतिहास से खिलवाड़ सहन बर्दाश्त नहीं : देवेंद्र प्रताप सिंह
सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रानी पद्मावती के मान सम्मान के खिलाफ बनाई गई फिल्म का मैं विरोध करता हूं। वह राजा चित्तौड़ की धर्मपत्नी थीं। इतिहास से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। फिल्म निर्माता को इतिहास का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति से छेड़छाड़ करना गलत : मयंकेश्वरशरण सिंह
अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह का कहना है कि भारतीय संस्कृति व इतिहास से किसी तरह की छेड़छाड़ करना गलत है। चाहे फिर वह हालीवुड में हो या फिर बालीवुड में। इसका अधिकार किसी को नहीं है। ऐसा करने वालों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म नहीं देखी, पर तोड़मरोड़ करना ठीक नहीं : अजयपाल सिंह
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजयपाल सिंह का कहना है कि वैसे अभी हमने फिल्म नहीं देखी है। फिर भी भारतीय इतिहास को तोड़मरोड़ करके पेश करना बिल्कुल गलत है। किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी के समाज को ठेस पहुंचाए। इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

रानी पद्मावती का सम्मान सर्वोपरि
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष शशांक सिंह राठौर का कहना है कि रानी पद्मावती का किसी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया गया। फिल्म पर रोक लगा देनी चाहिए। साथ ही फिल्म निर्माता को जेल भेज देना चाहिए। आजाद शक्ति सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद बहादुर सिंह और राजपूत करणी सेना के जिला प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि भारतीय इतिहास में छेड़छाड़ करके इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें किसी को सफल नहीं होने दिया जाएगा। रानी पद्मावती का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है।


जरूरत पड़ने पर मुहैया कराएंगे सुरक्षा : एसपी
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि जिले में अभी तक किसी सिनेमाघर में पद्मावती फिल्म नहीं लगी है। फिल्म को लेकर यहां पर लोगों के विरोध करने की जानकारी हुई है। इस दिशा में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। फिल्म लगने पर सिनेमाघरों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed