फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 lakh theft from jewellery shop in Raebareli.

रायबरेली: खुद को पुलिस वाला बताकर सराफ की दुकान से 15 लाख के गहने लूट ले गए बदमाश

Wed, 19 Feb 2020 09:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Feb 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
15 lakh theft from jewellery shop in Raebareli.
लूट की वारदात के बाद आक्रोशित व्यापारी। - फोटो : amar ujala

लालगंज कस्बे के सराफा बाजार में बुधवार दोपहर ढाई बजे एक बाइक सवार ने सराफा व्यवसायी की दुकान में 15 लाख रुपये कीमत के गहने लूट लिए। बदमाश ने खुद को पुलिसकर्मी बता वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर एएसपी नित्यानंद राय, प्रभारी निरीक्षक ट्रेनी आईपीएस पलाश बंसल और सीओ इंद्रपाल सिंह ने जांच की।

विज्ञापन


पुलिस दूसरी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अब तक की पड़ताल में एक मोटे तंदुरुस्त आदमी की तस्वीर साफ हुई है। एएसपी ने वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दिनेश गुप्ता की सराफा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। पुलिस को दी गई तहरीर में दिनेश बताया है कि बुधवार को दोपहर 2.30 बजे वह अपनी बेटी को दुकान में बैठाकर खाना खाने घर गया था। उसी वक्त एक बाइक सवार आया और दुकान में बैठी उनकी बेटी महक से पूछा कि पापा कहां है, मैं पुलिस में हूँ। मैंने यहां सामान बनवाया था। मेरा सामान यहीं रखा है। मैं ड्यूटी छोड़कर आया हूं। मुझे उसे ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महक कुछ समझ पाती तब तक काउंटर पर रखे गहनों से भरे डिब्बे से 15 लाख की कीमत के गहनों वाले छह पैकेट लेकर आरोपी जाने लगा। बेटी ने रोका तो उसे धमका कर जेवर से भरे पैकेट छीन लिए। हड़बड़ी में उसके पैर लड़खड़ा गए और एक पैकेट भी नीचे गिर गया। बाइक सवार अन्य जेवर लेकर फरार हो गया।

बड़ी लूट से व्यापारी दहशत में

दिनेश के भाई सर्वेश जिनकी दुकान पास में ही है, आ गए। खौफजदा बेटी ने उनको पूरी घटना बताई। इसके बाद घर पहुंची बेटी ने दिनेश को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। दिनेश ने दुकान में आकर जेवरों की पड़ताल की तो पता चला कि छह पैकेट गायब हैं।

वारदात की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई और मौके पर लोगों का मजमा लग गया। दिनेश ने बताया कि जो पैकेट लुटेरा बेटी से छीन कर ले गया उसमें 410 ग्राम सोने के टॉप्स थे। बाजार में इतनी बड़ी लूट से व्यापारी दहशत में हैं।

घटना से व्यापारियों में आक्रोश भी है। सीओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा होगा।

पहन रखी थी खाकी जैकेट

बदमाश ने दुकान पर बैठी बच्ची महक 14 वर्ष को बताया कि वह पुलिस में है। अपना नाम शर्मा बताया। लोगों को प्रभावित करने के लिए आसपास के दुकानदारों से नमस्कार भी किया। बेटी के बताए हुलिए के मुताबिक बदमाश ने खाकी रंग की जैकेट पहन रखी थी। पुलिस की जैसी कैप भी लगा रखी थी। वह नई बिना नंबर वाली बाइक से आया था।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
दिनेश की दुकान में एक छोटा सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन वह भी खराब है। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश की तस्वीर खंगाली जा रही है। पुलिस की सर्विलांस टीम भी मामले में काम कर रही है। दूसरी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed