फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 lakh extortion money demanded from sweetmeat trader

Lucknow News: मिठाई कारोबारी से मांगी 15 लाख की रंगदारी

Thu, 25 Dec 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
15 lakh extortion money demanded from sweetmeat trader
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र में मिठाई कारोबारी से 15 लाख की रंगदारी मांगने और तत्काल दो लाख रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पारा के बुद्धेश्वर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी निवासी आरोपी दीपक उर्फ गोलू व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के एकतानगर कैंपबेल रोड निवासी अनिल कुमार चौरसिया दुबग्गा के मौरा खेड़ा में आकृति गृह उद्योग के नाम से मिठाई का कारोबार करते हैं। अनिल कुमार के अनुसार आरोपी दीपक पूर्व में नकली खोआ बनाने का कारोबार करता था। इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 14 अक्तूबर को छापा मारकर खोआ व अन्य सामग्री सीज कर दी थी। इसी रंजिश के चलते छह दिसंबर की सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी उनके कारखाने पहुंचा और रंगदारी मांगते हुए रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि 13 दिसंबर को कारखाने से घर लौटते समय सफेद रंग की एसयूवी से आरोपी दीपक अपने साथियों के साथ करीब दो किमी तक पीछा करता रहा और जबरन गाड़ी रोकने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed