{"_id":"6807fcc5b7c66831090061e8","slug":"1426-lakh-rupees-extorted-from-three-people-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1169083-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन लाेगों से 14.26 लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन लाेगों से 14.26 लाख रुपये ऐंठे
Wed, 23 Apr 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
तीन लाेगों से 14.26 लाख रुपये ऐंठे
लखनऊ। जालसाजों ने सरकार की कंपनी में निवेश, प्लॉट और आर्थिक मदद के नाम पर 14.26 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने मदेयगंज, पारा और कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खदरा निवासी रेहान अली स्लैम फिटनेस जिम में ट्रेनर हैं। उनके मुताबिक जिम में आने वाली महानगर निवासी शानू अरफीन व उसके पति अलताफ खान ने बताया कि वह मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, जो भारत सरकार की सहयोगी है। कंपनी बच्चों को छात्रवृत्ति देती है। छात्रवृत्ति के लिए कंपनी में रकम निवेश की जाती है। बाद में मुनाफे के साथ लौटा दी जाती है। झांसे में आए रेहान ने दंपती को 12 लाख रुपये दे दिए। पर उन्हें कोई मुनाफा नहीं मिला।
उधर, हरदोई के बेनीगंज निवासी अवधेश कुमार ने दो साल पहले पारा के बुद्धेश्वर निवासी अमित कुमार को प्लॉट के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। पर अमित ने उनके नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। विरोध पर आरोपी 1.20 लाख लौटा दिए। शेष रकम 1.80 लाख हड़प ली।
विज्ञापन
इसके अलावा आलमबाग के ओम नगर निवासी पीड़ित वीरेंद्र सिंह से कृष्णमोहन दुबे ने काफी समय पहले 81 हजार रुपये लिए थे। आरोप है रकम वापस मांगने पर कृष्ण मोहन व उसके दो बेटों ने पीड़ित की पिटाई कर दी।