फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चांद दिखते ही रमजान की रौनक छाई

चांद दिखते ही रमजान की रौनक छाई

Wed, 16 May 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
चांद दिखते ही रमजान की रौनक छाई
चांद दिखते ही छाई रमजान की रौनक
विज्ञापन



सीतापुर। इबादतों का महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो गया। पहला रोजा गुरुवार को होगा। बुधवार को चांद दिखने का ऐलान होते ही अकीदत के साथ लोगों ने अल्लाह की इबादत शुरू कर दी। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।


शिया धर्मगुरु मौलाना इश्तियाक हुसैन ने बुधवार देर शाम बताया कि, चांद दिख गया है। साथ ही सुन्नी धर्म गुरु सफवान अतहर कासमी ने भी चांद दिखने की तस्दीक कर दी है।
विज्ञापन



धर्मगुरुओं ने बताया कि, गुरुवार सुबह सहरी से लेकर सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाने-पीने, बुराई से परहेज और अल्लाह की इबादत का नाम रोजा है।


उधर, माह-ए-रमजान के चांद की तस्दीक व ऐलान होते ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। रोजा शुरू होने के साथ ही मस्जिदों की रौनक बढ़ गई। मस्जिदों की साफ-सफाई और रंगरोगन का काम पहले ही कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरावीह पढ़कर रोजेदारों ने अल्लाह से अमन की दुआ की। पुरुषों ने मस्जिदों में तो महिलाओं ने घर में नमाज पढ़ी। शिया और सुन्नी के पेश इमाम ने बताया कि, रमजान का चांद दिखने के बाद गुरुवार से रोजा रखने का ऐलान कर दिया गया है।


रमजान के चांद को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता देखी गई। पहले से ही लोगों को इस बात का पूरा भरोसा था कि आज रमजान का चांद जरूर होगा।


देर शाम चांद होते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। रमजान के मद्देनजर खजूर, मेवा, सेवईं, दूधफेनी, बिस्किट, पापड़ आदि की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed