{"_id":"5adf7ba74f1c1b85028b641b","slug":"141524595623-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से निकाल लिए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से निकाल लिए 50 हजार
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे के खाते से निकाल लिए 50 हजार, हड़कंप
जगतपुर (रायबरेली)। बैंक की लापरवाही से एक महिला ने दूसरे के खाते से चार बार में विड्रॉल के जरिये 50 हजार रुपये निकाल लिए।
मंगलवार को खाताधारक बेटी की शादी के लिए खाते से रुपये निकालने बैंक पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हो सकी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला को पकड़ लिया गया।
यह कहते हुए उसे छोड़ दिया गया कि दो दिन के अंदर रुपया वापस कर देना। मामला जगतपुर के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा लक्ष्मनपुर का है।
लक्ष्मणपुर कस्बे की रहने वाली बिटाना पत्नी हीरालाल ने दो साल पहले ग्रामीण बैंक की शाखा लक्ष्मनपुर में बचत खाता खुलवाया था।
उसने अपने खाते में 57 हजार रुपये जमा किए गए थे। बताते हैं कि भनवामऊ गांव की उसी नाम की एक महिला ने चार बार में बिटाना के खाते से 50 हजार से अधिक धनराशि विड्रॉल के जरिये निकाल ली।
बैंक के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को बिटाना खाते से रुपये निकालने पहुंची तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ।
हंगामे के बाद भनवामऊ की आरोपी महिला को पकड़ा गया। लोगों के दबाव में महिला को इसलिए छोड़ दिया गया कि दो दिन में महिला खाते में पूरी धनराशि जमा कर देगी।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक आरके गुप्ता का कहना है कि दोनों महिलाएं के नाम एक ही हैं। उनके पति के नाम भी एक ही हैं। गलती से दोनों का एक ही खाता खुल गया। गड़बड़ी हो गई है।
महिला ने रुपये जमा करने का आश्वासन दिया है। रुपये जमा न करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। उधर, एसओ ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।