फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तीन तलाक मामले में पति व पूर्व चयेरमैन समेत पांच पर केस दर्ज

तीन तलाक मामले में पति व पूर्व चयेरमैन समेत पांच पर केस दर्ज

Fri, 29 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक मामले में पति व पूर्व चयेरमैन समेत पांच पर केस दर्ज
दरियाबाद (बाराबंकी)। दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने पति व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तलाक देकर पति ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

मामला थाना व कस्बा दरियाबाद का है। यहां के शाहिद खां ने वर्ष 2011 में जनपद फैजाबाद के खंडासा थाना क्षेत्र के के पूरे वाजिद गांव निवासी शमशाद की पुत्री शादिया बानो के साथ निकाह किया था। विवाहिता शिक्षामित्र भी है। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति ने नगर पंचायत दरियाबाद के पूर्व चेयरमैन रिश्ते में जेठ मतीन अहमद खां, मुकीम खां, राशिद खां के साथ मिलकर दहेज में चार पहिया गाड़ी न मिलने को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। साथ ही शिक्षामित्र की नौकरी से इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया। दहेज की मांग पूरी न होने व शिक्षामित्र के पद से इस्तीफा न देने से आए दिन मारपीट करने लगे और कहा कि तुम्हें जान से मार देंगे। आरोप है कि करीब तीन साल पहले एक शादी समारोह में तीन तलाक बोलकर पति ने विवाहिता को घर से बाहर कर दिया। पीड़ित महिला इसके बाद 9 फरवरी 2014 से अपने मायके में रहने को मजबूर है। पीड़िता ने भरण पोषण के लिए फैजाबाद के न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया, जो विचाराधीन है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। दहेज को लेकर उत्पीड़ित होने के साथ तीन तलाक की शिकार हुई पीड़िता ने पति द्वारा दूसरी शादी करने के बाद मंगलवार को दरियाबाद थाने में पहुंच कर मामले की तहरीर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में पति, उसकी दूसरी पत्नी, नगर पंचायत दरियाबाद के पूर्व चेयरमैन मतीन अहमद खां समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट, जान से मारने धमकी, गालीगलौज के साथ ही दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed