{"_id":"59bc1d0f4f1c1b21688b4c90","slug":"141505500431-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिली अधेड़ की लाश, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिली अधेड़ की लाश, शिनाख्त नहीं
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अन्य बीमार वृद्धा ने अस्पताल में तोड़ा दम
मवई (फैजाबाद)। मवई थाना क्षेत्र में गुरुवार को नहर में एक अधेड़ का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, रुदौली में एक अज्ञात महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मवई के नरौली के निकट शारदा सहायक नहर में बने ठोकर में गुरुवार शाम ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति (45) की लाश देखी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मवई पुलिस को दी।
कार्यवाहक थाना प्रभारी गजेंद्र खरवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को नहर से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि लाश को पंचनामा के बाद लावारिस हालत में मर्च्युरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में शव की फोटो भेजवा दी गई है। उधर रुदौली कोतवाली के भेलसर में गुरुवार रात एक बुजुर्ग महिला (65) को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
भेलसर चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने बताया कि भेलसर के आसपास काफी समय से घूम-घूम कर रहने वाली इस महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी स्थानीय लोगों से गुरुवार रात मिली।
महिला को सीएचसी रुदौली भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है, महिला की पहचान नहीं हो सकी है।