फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कार सवारों ने युवक को दिया लिफ्ट, बैग छीनकर धकेला

कार सवारों ने युवक को दिया लिफ्ट, बैग छीनकर धकेला

Fri, 25 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने युवक को दिया लिफ्ट, बैग छीनकर धकेला
घाघराघाट (बहराइच)। गोंडा घर जाने के लिए लखनऊ पॉलीटेक्निक चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक को कार सवार युवकों ने लिफ्ट दिया। इसके बाद जरवलरोड रेलवे क्रॉसिंग पहुंचते ही सभी ने उसे कार से धकेल दिया। कार सवार बदमाश रुपयों भरा बैग व अन्य सामान लेकर बहराइच की ओर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के कोतवाली नगर सिविल लांइस निवासी राजेंद्र तिवारी पुत्र राम मनोहर निजी काम के लिए बुधवार सुबह लखनऊ गए थे। देर शाम को वह लखनऊ से गोंडा लौटने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार आकर सामने रुकी उसमें चार अज्ञात लोग सवार थे। राजेंद्र का कहना है कि उन सबने गोंडा जाने की बात कहते हुए उन्हें लिफ्ट दिया। राजेंद्र कार में सवार हो गए। राजेंद्र ने बताया कि कार जब जरवलरोड थाना अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर पहुंची। तभी सभी ने पीटना शुरू कर दिया। बैग छीनकर राजेंद्र को कार से धकेल दिया। राजेंद्र ने शोर मचाया, आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक वाहन सवार सभी फरार हो गए। राजेंद्र ने बताया कि बैग में 32 हजार रुपये नकदी व कुछ अन्य कागजात भी थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed