फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   प्रधान

प्रधान

Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधान
विनोद, जाकिर व रशीद बने ग्राम प्रधान
विज्ञापन


जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के चमरपुरवा, सुजानडीह व भगवानपुर भैंसाही में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में कराई गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में सुजानडीह से विनोद कुमार यादव, भगवानपुर भैंसाही से जाकिर खां व चमरपुरवा से रशीद अहमद ग्राम प्रधान चुने गए।

जमुनहा ब्लॉक कार्यालय में सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना का जायजा लेने डीएम दीपक मीणा व एसपी विजय ढुल पहुंचे। सुजानडीह में प्रधान पद के लिए 1290 के सापेक्ष 793 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां विनोद कुमार यादव 384 मत पाकर ग्राम प्रधान चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी लतीफ खान को 355 व शरीफ को 31 मत मिले। जबकि 23 मत अवैध घोषित किए गए। भगवानपुर भैंसाही में 2193 के सापेक्ष 1436 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जहां सर्वाधिक 624 मत पाकर जाकिर खां प्रधान चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश वर्मा को 412 मत मिले। जबकि इशहाक खां को 372 व कलावती को नौ वोट मिले। वहीं, 19 मत अवैध घोषित किए गए। चमरपुरवा में कुल 1687 के सापेक्ष 1211 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सर्वाधिक 456 मत पाकर रशीद ग्राम प्रधान चुने गए। उनकी प्रतिद्वंद्वी विनीता यादव को 434, यज्ञराम को 81 वोट मिले। जबकि 33 मत अवैध घोषित हुए। विजेता ग्राम प्रधानों को आरओ खंड शिक्षाधिकारी हरिहरपुररानी दिनेश कुमार वर्मा द्वारा एसडीएम जमुनहा रमाकांत वर्मा की मौजूदगी में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed