{"_id":"5f53c99189ff3c504006949b","slug":"14-trains-resume-from-12-september-booking-of-tickets-starts-from-10-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः शताब्दी, हमसफर समेत 14 ट्रेनें 12 से फिर शुरू, 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः शताब्दी, हमसफर समेत 14 ट्रेनें 12 से फिर शुरू, 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू
Sat, 05 Sep 2020 10:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
शताब्दी, हमसफर, एसी एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनें 12 सितंबर से पटरी पर लौट आएंगी। इनमें टिकटों की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मार्च में ट्रेनों का संचालन पूरी तरीके से बंद कर दिया गया था। हालांकि, एक जून से देश भर में 200 ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, जिसमें लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस और लखनऊ मेल शामिल हैं। इसी बीच शनिवार को दिल्ली में रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने 12 सितंबर से देशभर में 80 नई ट्रेनें शुरू करने की बात कही। इसमें लखनऊ से चलने वाली 14 ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों के फिर से शुरू हो जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें फिर से होंगी शुरू
02003/04 शताब्दी एक्सप्रेस, 05007/08 कृषक एक्सप्रेस, 02571/72 हमसफर एक्सप्रेस, 02591/92 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, 05909/10 अवध असम एक्सप्रेस, 02429/30 लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, 03307/08 किसान एक्सप्रेस
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते रवाना हुए परीक्षार्थी
प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए रविवार को लखनऊ से दिल्ली व वाराणसी आदि जगहों के लिए परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेनों से रवाना हुए।
ये ट्रेनें चलेंगी
- चारबाग से सुलतानपुर के लिए शाम 7:30 बजे ट्रेन रवाना होकर रात 10:45 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।
- लखनऊ जंक्शन से शाम 4:40 बजे रवाना होकर झांसी रात 10:35 बजे पहुंचेगी।
- लखनऊ जंक्शन से दोपहर 3:55 बजे चलकर आगरा फोर्ट रात 9:55 बजे पहुंचेगी
- चारबाग से वाराणसी के लिए शाम 6:50 बजे ट्रेन रवाना होकर बाराबंकी के रास्ते सुबह 3:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- चारबाग से वाराणसी दूसरी ट्रेन रात 8:00 बजे रवाना होकर रात 2:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
बसें भी चलेंगी
आलमबाग बस टर्मिनल से एसी व साधारण बसें चलेंगी। यहां से दिल्ली बॉर्डर, आगरा, झांसी, सहारनपुर, अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, सुलतानपुर, गोरखपुर, बलिया और मऊ के लिए रविवार रात बारह बजे तक बसें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन