{"_id":"5d6438298ebc3e012c6510f0","slug":"14-students-become-certified-manegement-accountant-lucknow-news-lko4782119102","type":"story","status":"publish","title_hn":"१४ छात्र बने सीएमए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
१४ छात्र बने सीएमए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 छात्र बने सीएमए
दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के लखनऊ चैप्टर द्वारा सोमवार को विभिन्न चरणों की परीक्षा के सफल छात्रों को सम्मानित किया। जून माह में आयोजित की गई फाउंडेशन, इंटरीमीडिएट और फाइनल परीक्षा के उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया। इस बार राजधानी के 14 छात्रों ने सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
फाइनल में 162 छात्र बैठे थे जिनमें से 14 यानी 15 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 320 में से 23 और फाउंडेशन में 78 में से 57 छात्रों ने सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 17 प्रतिशत और फाउंडेशन में 73 प्रतिशत रहा। लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष सीएमए राधाकांत ने कहा कि देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक को उत्तीर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता है। फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीएमए बनने वाले छात्रों में आकाश वर्मा, आशीष सिंह, दीक्षा गुप्ता, इंद्रिका सिंह, सत्येंद्र सिंह, विशाल शर्मा, अल्पना वर्मा, मोहम्मद जुनैद, निकता शुक्ला, रौशन कुमार, संदीप कुमार, सतीश कुमार सिंह, शिवांक शम्सी और उर्वशी साहू शामिल रहे।