फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 Lakh students will read artificial intelligence.

अपग्रेड होगा पाठ्यक्रम: यूपी के मदरसों में पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

Wed, 04 Oct 2023 12:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

यूपी के 16,513 मदरसों के छात्र-छात्राओं को विश्वस्तरीय कोर्स के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
14 Lakh students will read artificial intelligence.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 16,513 मदरसे के छात्र-छात्राओं को नई तकनीक और विश्वस्तरीय कालेजों में एडमिशन के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने नई पहल की है। मदरसों में पढ़ने वाले 13.92 लाख छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (एआई) की शिक्षा दी जाएगी। मदरसे व स्कूलों के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ व हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष सभी मदरसों को यूडायस से जोड़ा गया है। बच्चों का आधार प्रमाणीकरण कराया गया। जिसके बाद मदरसों में बच्चों की वास्तविक सूचना प्राप्त हुई। अब अन्य शैक्षिक बोर्ड से बराबरी के लिए मदरसा शिक्षा परिषद में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीतापुर: राजा महमूदाबाद का निधन, प्रदेश की कई नामी इमारतों के थे मालिक, 50 हजार करोड़ से ज्यादा की है दौलत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जातीय जनगणना पर खुलासा: यूपी में 22 साल पहले थे 54 फीसदी ओबीसी, 30 फीसदी थे एससी, जानिए जातिवार आंकड़े


बुधवार को विभाग की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी का प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया जाएगा। धर्मपाल सिंह ने बताया कि मदरसे के बच्चों को इस नई तकनीक की जानकारी मिलने पर वे विश्वस्तरीय कालेजों में एडमिशन के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed