फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 engineer to be arrested in lakfed scam.

14 इंजीनियरों पर गिरी गाज, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट!

Tue, 10 Feb 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Feb 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
14 engineer to be arrested in lakfed scam.

लैकफेड घोटाले में पुलिस को-ऑपरेटिव सेल ने जिन आरोपी इंजीनियरों सिद्धनाथ राय तथा राजेश कुमार सिंह को क्लीनचिट दी थी उनके समेत 14 इंजीनियरों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश लल्लू सिंह ने सभी को 10 फरवरी को कोर्ट में पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


लैकफेड मामले के विशेष लोक अभियोजन नदीम मुर्तजा ने पिछले दिनों कोर्ट में इंजीनियर राम किशोर मिश्रा, मनोज कुमार तिवारी, राजेश कुमार सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सत्येन्द्र बहादुर सिंह, प्रभात कुमार बाजपेई, अवधेश कुमार, प्रणय कुमार त्रिपाठी, सुशील कुमार ओझा, ओकार सिंह, नीरज खरे, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा सिद्धनाथ राय को आरोपी बनाकर तलब करने की मांग वाली अर्जी दिया था।
विज्ञापन

मामले के गवाह भी थे इंजीनियर

14 engineer to be arrested in lakfed scam.

इसमें कहा गया था कि मामले की गवाही के दौरान मौजूदा लेखाकार राम विलास कोर्ट में हाजिर हुए थे और बताया कि विभाग के 14 इंजीनियरों के खिलाफ गबन का मामला बना था। इस पर इन इंजीनियरों के वेतन से पैसे की कटौती की जा रही है। ये सारे इंजीनियर इस मामले में गवाह भी थे।

कोर्ट ने लोक अभियोजक की अर्जी मंजूर करते हुए सभी को आरोपियों को 10 फरवरी को पेश करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि पुलिस कोआपरेटिव सेल ने पहले राजेश कुमार सिंह व सिद्धनाथ राय को गिरफ्तार करके जेल भेजा था बाद में आदित्य प्रकाश गंगवार के विवेचक नियुक्त होने के बाद दोनों को क्लीन चिट मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed