फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1391 voting centers are very sensitive in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में 1391 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस, अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी की होगी तैनाती

Wed, 19 Apr 2023 03:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Apr 2023 03:33 PM IST
सार

आरक्षण पर असंतोष भी मतदान केंद्रों के संवेदनशील होने का आधार बना है। 1391 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस हैं। मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग व वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

विज्ञापन
1391 voting centers are very sensitive in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने निकाय चुनाव के मद्देनजर अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील, संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित कर राज्य निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया है। इस बार निकाय चुनाव के आरक्षण को भी मतदान केंद्रों के अति संवेदनशील श्रेणी होने का आधार बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व के चुनावों में हुई हिंसा, वोटरों को मतदान से रोके जाने, सांप्रदायिक व जातिगत तनाव और प्रत्याशियों की आपराधिक पृष्ठभूमि को भी आधार बनाया गया है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय ने अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का ब्योरा भी आयोग को दिया है। चिह्नित 1,391 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की जाएगी। इन केंद्रों की वेब कास्टिंग व वीडियोग्राफी भी होगी। वहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में चुनाव के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसटीएफ ने बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को हिरासत में लिया, असद से बातचीत का ऑडियो हो रहा था वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शत प्रतिशत सत्यापन कराया जाएगा। बीते चुनावों के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में नामजद, प्रकाश में आए अभियुक्तों और आगामी चुनाव के मद्देनजर चिह्नित अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी, प्रबुद्धजन व धर्मगुरुओं के साथ गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। चुनाव के संबंध में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के चिह्नीकरण में इन्हें भी बनाया आधार
अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित करने के लिए ईवीएम और बैलेट पेपर से अलग-अलग स्थानों पर मतदान को भी आधार बनाया गया है। इसके अलावा प्रत्याशियों के अधिक व्यय करने, नए नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के गठन एवं सीमा विस्तार, मतदाताओं की संख्या में वृद्धि, आवागमन के लिए बने नए मार्गों को भी ध्यान में रखते हुए चिह्नीकरण किया गया है।

दूसरे चरण में ज्यादा संवेदनशील मतदान केंद्र
चरण कुल       मतदान केंद्र     अति संवेदनशील प्लस   अति संवेदनशील    संवेदनशील      सामान्य संवेदनशीलता (प्रतिशत)
प्रथम 7,354             720             1,913                       2,633                   4,721             35.80

द्वितीय 6,373            671             1,952                      2,623                   3,750             41.15
योग 13,727            1,391            3,865                     5,256                   8,471             38.38

ये भी पढ़ें - मैं अभी मरा नहीं हूं: अतीक ने बिल्डर से कहा था- मुझसे जेल में आकर मिलो, आखिरी बार समझा रहा हूं, हिसाब कर दो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed