{"_id":"2bfafa22641e20d85b34b47c9aaa29b3","slug":"132-ias-promoted","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 आईएएस अफसरों का हुआ प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 आईएएस अफसरों का हुआ प्रमोशन
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने प्रदेश के 132 आईएएस अफसरों को पदोन्नति दे दी है।
विज्ञापन
इनमें 11 अफसरों को प्रमुख सचिव, 21 को सचिव तथा 30 आईएएस को टाइम स्केल व 70 को एडमिनिस्ट्रेटिव बैच अलॉट किया गया है।
इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। इसके साथ ही प्रशासनिक अमले में बढ़े उलटफेर की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि सचिव पद पर पदोन्नति पाने वाले अफसरों को जिलाधिकारी के पद से हटाकर मंडलायुक्त या फिर सचिवालय में तैनाती दी जाएगी।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 30 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक हुई थी।
इसमें आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने पर सहमति बनी थी। मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
एसपी गोयल, देवेश चतुर्वेदी, आराधना शुक्ला, सुरेश चंद्र, अनिल कुमार द्वितीय, कल्पना अवस्थी, रजनीश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, अनीता सिंह और अर्चना अग्रवाल को सचिव से प्रमुख सचिव बनाया गया है।
इसी तरह आलोक कुमार तृतीय, अनिल कुमार तृतीय, अनिल कुमार सागर, पंधारी यादव, अजय कुमार यादव, अजय चौहान, शिव नंदन ओझा, प्रभात मित्तल, उषा रमन त्रिपाठी, हीरालाल गुप्ता, विपिन द्विवेदी, तनवीर जफर अली, रवि प्रकाश अरोरा, भाष्कर उपाध्याय, श्रीप्रकाश सिंह, मुरलीधर दुबे, सतेंद्र कुमार रघुवंशी, बादल चटर्जी, सुभाषचंद्र त्रिवेदी, राजेंद्र कुमार गोयल व श्यामलाल द्वितीय को विशेष सचिव से सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन